{"_id":"68e5fceedaf5eb4a300b028f","slug":"video-three-worker-died-and-seven-injured-in-rkm-power-plant-chhatishgarh-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा: अचानक टूटकर नीचे गिरा लिफ्ट, तीन मजदूरों की मौत; सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा: अचानक टूटकर नीचे गिरा लिफ्ट, तीन मजदूरों की मौत; सात घायल
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में सात से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत कार्य के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।