फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाली हुए पेट्रोल पंप, कार-बाइक सवार लगा रहे कतारें, दो दिनों से बढ़ती जा रही किल्लत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST

अंबेडकरनगर जिले में पेट्रोल डीजल का संकट बढ़ गया है। वैश्विक संकट के बीच ईंधन की समय से आपूर्ति न होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों पंप ड्राई हो गए हैं। जिन पंपों पर ईंधन की उपलब्धता है वहां 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की सीमा निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में लोगों को डीजल व पेट्रोल पाने के लिए खासा मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से पंप संचालकों और ऑयल कंपनियों के समन्वय बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी हालात सामान्य होने के बजाय और बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। अकबरपुर शहर में टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे देवांश पेट्रोल पंप, सरदार फिलिंग स्टेशन, जगमोहन फिलिंग स्टेशन और मेहरोत्रा पंप निकट फ्लाईओवर पर न तो डीजल था और न ही पेट्रोल। यहां पर कार व बाइक सवार ईंधन लेने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन इन सभी को वापस लौटाया जा रहा था। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सौरभ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध था लेकिन यहां बाइक सवारों को 200 रुपये व कार सवारों को 1000 रुपये से अधिक का ईंधन नहीं दिया जा रहा था। इन पंप संचालकों की ओर से कई टैंकरों का पैसा एडवांस में जमा किया जा चुका है लेकिन आपूर्ति कब होगी यह ऑयल कंपनियों की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। कटेहरी में दशरथ फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल नहीं है। देव इंद्रावती फिलिंग स्टेशन पर 200 रुपये और 1000 रुपये की सीमा निर्धारित की गई है। श्रवण क्षेत्र में विदुशी फिलिंग स्टेशन पर सुबह से ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें