अंबेडकरनगर के महरुआ बाजार स्थित शराब ठेके के निकट शुक्रवार दिन में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। ग्रामीण की पहचान महरुआ निवासी अमरजीत निषाद (50) के रूप में हुई। उसके पुत्र अशोक ने बताया कि उनके पिता तीन दिन पहले लापता हुए थे। उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच शराब ठेके के बगल में एक बंद पड़े घर के सामने गिरे मोरंग के ढेर पर उनके पिता का शव मिला। स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के कारण अमरजीत मोरंग पर गिर पड़े और सांस रुक जाने के चलते जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।