फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गोवर्धनपुर में रात्रि विश्राम

Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 11:00 PM IST

अंबेडकरनगर में टांडा के गोवर्धनपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर शनिवार रात स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तैयारी की गई थी। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शंकराचार्य का काफिला रात करीब 09.30 बजे मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पास पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद शंकराचार्य गोवर्धनपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन के बाद ब्रजमोहन उपाध्याय के घर रात्रि विश्राम किया। शंकराचार्य रविवार को बस्ती जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह शाम को फिर से गोवर्धनपुर लौटेंगे। यहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें