अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की सिर कूचकर हत्या ककिए जाने बाद रविवार सुबह सभी शवों के पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब एक बजे कसड़ा गांव जब चारों बच्चों के शव घर पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव के सभी लोग बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। वहीं सभी मां को कोस रहे थे। महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी। शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।