अमर उजाला की ओर से शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के राजरूपपुर बाजार में संवाद का आयोजन किया गया। इसमें यहां के नागरिकों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कहा कि कालिंदीपुर एरिया राजरूपपुर का ही हिस्सा था। अब चौफटका से सीधे लोग ट्रिपलआईटी निकल जा रहे हैं, इससे राजरूपपुर बाजार का व्यापार प्रभावित हुआ है। आरओबी से जहां यातायात सुगम हुआ है वहीं व्यापारियों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ रही है। बाजार में यातायात के लिए रोडवेज की बस नहीं आती है। इससे यहां के लोगों को बस पकड़ने के लिए दूर जाना पड़ता है।