हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. अंबेडकर चौक का कायाकल्प होगा। भारत रत्न बाबा साहब की नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर पूरा खाका खींचा। एक दो दिन में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह की मौजूदगी में पीडीए की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रूपरेखा तैयार की। अशोक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिवक्ताओं की मांग पर अंबेडकर चौक का कायाकल्प किया जा रहा है।