फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में देश भर के एथलेटिक्स दिखाएंगे दम, रविवार से शुरू होगी प्रतियोगिता

विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 06:16 PM IST

एथलेटिक्स कंपटीशन आफ इंडिया के निदेशक रविंदर चौधरी ने कहा कि यहां पर देश भर से खिलाड़ी पहुंचे हैं। सभी बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद है। पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे यह विश्वास है। यहां कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं। एथलेटिक्स का रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर आ जाता है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बारिश कभी बाधा नहीं आती है यह खिलाड़ियों को भी पता होता है। हम पूरी पारदर्शिता के साथ चैंपियनशिप कराएंगे। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर 20) फेडरेशन एथलेटिक चैंपयनशिप 2025 रविवार से शुरू हो रहा है। देश के कई राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले साल अमेरिका में प्रस्तावित विश्व चैंपयनशिप में हिस्सा लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें