अमर उजाला कार्यालय में संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बीते वर्ष 2025 में अधिवक्ताओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर चर्चा की गई। अधिवक्ता बोले की यह साल वकीलों के लिए कुल मिलाजुलाकर सुखद रहा। वकीलों की वर्षों से चली आ रही पार्किंग और चैंबर की समस्या का स्थायी रूप से समाधान हुआ है। अधिवक्ताओं ने शहर में जाम और स्कूलों के बाहर अराजकता आदि के विषय पर चिंता जाहिर करते हुए आगामी वर्ष 2026 में इसके निदान की उम्मीद जताई। साथ ही आने वाले वर्षों में भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होगा।