फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: दादा ने पोते के किए टुकड़े, छह दिन बाद भी नहीं मिले पीयूष के सिर और पैर..हुआ नया खुलासा!

Video Updated Wed, 03 Sep 2025 12:31 PM IST

प्रयागराज के करेली सदियापुर के रहने वाले 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश के हत्या मामले में गिरफ्तार तांत्रिक मुन्ना लाल से पूछताछ में कई और अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तांत्रिक ने इससे पूर्व भी तंत्र-विद्या से गृह दोष शांत कराने का झांसा देकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस अब अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस को शक है कि तांत्रिक ने कहीं अन्य बच्चों की बलि तो नहीं दिलवाई है। साथ ही पता चला कि आरोपी सरन सिंह से यश की हत्या कर टुकड़े कराने पर तांत्रिक ने मोटी रकम भी वसूली थी। पिछले करीब एक साल से तांत्रिक आरोपी सरन के संपर्क में था। उसने बताया कि इस बीच कई बार तंत्र-विद्या से गृह दोष शांत कराने के लिए पैसा लिया है। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस अब मुख्य आरोपी सरन सिंह का पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) भी लेगी। बता दें कि आरोपी तांत्रिक ने पूछताछ में बताया था कि उसने ही सरन को हत्या करने की सलाह दी थी। तांत्रिक के कहने पर आरोपी सरन ने पोते यश को आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद सभी अंगों को तीन दिशाओं में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने धड़ और सिर को तो बरामद कर लिया लेकिन दोनों हाथ और पैर छह दिन बाद भी नहीं मिले हैं।

एडीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तंत्र क्रिया के साथ ही राजमिस्त्री का भी काम करता है। शुरू से ही उसे तांत्रिक बनने का शौक था। इसके लिए पिछले कई वर्षों से वह तंत्र-विद्या की किताबें पढ़ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि गांव में रहकर तंत्र विद्या से उसने कई सारे काम किए हैं लेकिन पहले किसी की हत्या नहीं करवाई। पहली बार हत्या और शव के टुकड़े करने की सलाह दी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें