राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं, जिनके हाथों से स्नातक और परास्नातक में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ मौजूद रहेंगी।