अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।