गभाना हाईवे टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया। वह सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक बृजेश यादव घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कंटेनर पंजाब के खन्ना से कोलकाता जा रहा था। घायल चालक का इलाज कराया गया।