एएमयू ओल्ड बॉयज एल्युमिनाई एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हो गए । चुनाव के बाद नवनिर्वाचित महासचिव डॉ आजम मीर खान ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा जल्द ही एक नए स्कूल की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्कूल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद छात्रों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। एसोसिएशन इस दिशा में जल्द ही योजना बनाकर कार्य शुरू करेगी।