अतरौली के गांव चैंडौला सुजानपुर निवासी विजयपाल सिंह पुत्र रवेंद्रपाल 32 छतारी थाने में ड्यूटी करते थे। दो मई की शाम को वह किसी घटना की सूचना पर बाइक द्वारा जा रहे थे। छतारी के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉला में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल हुए रवेंद्र पाल को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।