थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने वांछित पांच अभियुक्तों को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। घरों से चोरी करके सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व घर का सामान चोरी करने की घटना हुईं थीं। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वह सुनार भी है, जिसे वे चोरी का माल बेचते थे। अभियुक्तों से आभूषण व 621800 रूपये, कटर, रिंच,पेचकस, हथौडी, कपडे आदि सामान बरामद किए हैं।