फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बिना अनुमति सड़क काटने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, फाइबर केबिल बिछाने वाली एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 06 Jun 2026 10:18 PM IST

अलीगढ़ शहर की खूबसूरती को बिगाड़ने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनियों के खिलाफ नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के रडार पर इस बार जियो फाइबर केबिल बिछाने वाली एजेंसी 'गिगाटेल सॉल्यूशंस' आई है। बिना अनुमति के ताबड़तोड़ सड़क कटिंग, रोड क्रॉसिंग और चेम्बर निर्माण करने के आरोप में एजेंसी पर 10 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका गया है, साथ ही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें