मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि आरएएफ के कमांडेंट विनोद कुमार व ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अतुल आनंद, विश्व भारती स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के डीके चौधरी और मीनाक्षी नागपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर हुई गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मीनाक्षी नागपाल, प्रादुम सक्सेना, चंदन चटर्जी रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू सारस्वत ने किया।