फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ की पहली मीट निर्यातक कंपनी हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड दिवालिया घोषित, बैंक ने लिया कब्जा

चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 01:55 PM IST

अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर छेरत स्थित जिले की पहली मीट निर्यातक कंपनी हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण अदा न करने पर दिवालिया घोषित कर दिया गया है। 12 अगस्त को एनसीएल कोर्ट (नेशनल कंपनी लॉ कोर्ट) के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में बैंक ने कंपनी पर कब्जा प्राप्त कर लिया। इस दौरान कर्मचारी कार्रवाई के विरोध में आ गए। उन्होंने पुराने देयकों को दिलाए जाने की मांग उठा कर हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया गया है। कंपनी के कुछ कर्मचारी विरोध में जरूर आए थे, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें