यूपी के पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव के गौमाता और गौशालाओं पर बयान को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खेरेश्वर चौराहे पर पुतला फूंका। अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान करण चौधरी महानगर गौरक्षा प्रमुख, दीपक राजपूत बजरंग दल महानगर संयोजक, जितेंद्र आर्य जी स्वावलंबन प्रमुख महानगर, योगेंद्र हरिदास प्रखंड मंत्री, भूपेंद्र आजाद प्रखंड संयोजक, राहुल माधव प्रखंड संयोजक, श्यामू ,प्रदीप,पुष्पेंद्र, दिनेश, प्रवीण, जितेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।