अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एटा चुंगी बाईपास इलाके में स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट की हाउसिंग सोसाइटी की बैठक में 30 मार्च को मारपीट हो गई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बिल्डर और सचिव संजीव पाराशर ने पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखा।