1 जवरी को एसपी देहात अमृत जैन ने मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के तहत थाना दादों में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने एवं छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से छात्राओं को दंगा नियंत्रण उपकरणों व ड्रिल के बारे में जानकारी दी गई । जिसके बाद छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ जिले की कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ थाना दादों क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पैदल गश्त किया ।