अलीगढ़ की थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की टीम ने बेसवां रोड पर बंद पड़े भट्ठे के अंदर चलती हुई अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। वहां से पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। अभियुक्तों से भारी संख्या में अवैध निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र, शस्त्र बनाने की सामग्री तथा उपकरण बरामद हुए हैं।