किसान पिता ने अपने बेटे को दिन-रात मेहनत कर इंजीनियर बनाने के लिए पीलीभीत भेजा। बेटा ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में पड़ गया। लत ऐसी पड़ी कि रूपयों के लिए बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की साजिश रच दी और पिता से एक लाख रूपये अपने आपको ही छुड़वाने के लिए डिमांड रख दी। पिता थाने पहुंचे और पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया। पुत्र को उसके दोस्त के यहां से ही बरामद कर लिया गया।