13 सितंबर की शाम को अकराबाद के बाजार से दवाई लेने गया पालिटेक्निक का छात्र अगवा हो गया है। परिवार वालों को भी पता तब चला जब पिता के मोबाइल पर एक वीडियो पहुंचा जिसमें छात्र के हाथ-पांव बंधे हुए थे। छात्र को रिहा करने के नाम पर एक लाख की मांग भी की गई है। हालांकि पिता ने बेटे के मोबाइल पर तीन बार में 19000 रुपये आनलाइन भेज भी दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।