अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सिकंद्राराऊ-अकराबाद बॉर्डर पर 18 फरवरी को एक पिकअप लोडर से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार दंपत्ति के साथ उनका एक मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पीआरर्वी कर्मियों ने घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए अलीगढ़ के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।