फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में विश्व कप विजेता दीप्ति शर्मा का भव्य स्वागत...बोलीं- भैया से किया वादा हुआ पूरा

अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 05:29 PM IST

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के आगरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में शहरवासियों का जोश देखने लायक था। दीप्ति जैसे ही अपनी गाड़ी से भावना क्लार्क इन तिराहे पर पहुंची, तो लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दीप्ति ने खुली गाड़ी से करीब 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने भारत माता की जय और दीप्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। सड़कों के साथ ही घरों की छतों से देखने वालों की भीड़ दिखाई दी। माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। दीप्ति शर्मा के स्वागत में अवंतिबाई लोधी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आम नागरिक मौजूद रहे। शहर के कई चौराहों पर उनके स्वागत के लिए पोस्टर और तिरंगे झंडे लगाए। रोड शो के समापन के अवसर पर दीप्ति शर्मा ने कहा कि ये मेरे लिए सरप्राइज (स्वागत समारेाह) है। उन्होंने कहा कि मैं भैया से वादा कर गई थी कि इस बार वर्ल्ड कप जीतकर लाएंगे। वो वादा भी पूरा हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें