फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 01:18 PM IST

आगरा के थाना शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में विरमा देवी नाम की महिला तीसरी मंजिल से गिर गई। विरमा देवी छत पर गई थी। इसी दौरान बंदरों ने झपट्टा मार दिया। विरमा देवी तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, जिससे विरमा देवी की जान चली गई। विरमा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम बज गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वहां बंदरों का जबरदस्त आतंक रहता है। घरों से बाहर निकलना बेहद मुश्किल है। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनता नहीं। स्थानीय लोग बताते हैं, एक साल पहले पास में ही एक महिला को छत से बंदरों ने गिरा दिया था। महिला की जान चली गई थी। कई बार बंदर लोगों पर हमला कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें