आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य तेज कर दिया है। सुल्तानगंज की पुलिया से वॉटरवर्क्स तक पिलर बनाना शुरू हो गया है। इसके लिए तीन मशीनों और बढ़ा दी हैं। इस कॉरिडोर में नौ मशीनें खुदाई में लगी हुई हैं। दिसंबर तक यह कॉरिडोर पूरा करने का लक्ष्य है।