आगरा में भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तपती धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल पर्यटकों और राहगीरों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थलों पर वाटर स्प्रिंकलर (जल छिड़काव) टैंकर लगाए हैं। विशेष रूप से ताजमहल और आगरा किला के आसपास इन टैंकरों के जरिए कृत्रिम बौछारें की जा रही हैं, ताकि स्मारकों के दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।