उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। 18 फरवरी आज बुधवार के दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा साढ़े आठ बजे शुरू हो गई। जिससे पहले परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थीयों की चेकिंग व प्रवेश पत्र चेक कर अंदर प्रवेश दिया गया।परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम किए गए हैं।प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा वाले दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वही परीक्षा संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी में लगे हैं। वही परीक्षा केंद्रो पर पुलिस की तैनाती की गई है।