फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दयालबाग रोड पर तीन दुकानों में ताले तोड़कर चोरी

पंकज जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 03:09 PM IST

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग रोड पर स्वामी बाग के सामने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। सीसीटीवी में चोरों को देखने के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। प्रेम भवन काॅलोनी निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्वामी बाग के गेट नंबर 4 के सामने भगवान डेली नीड्स नाम से जनरल स्टोर है। बगल में नितिन की राधा स्वामी मेडिकल और उसके बाद प्रीतम चंद अग्रवाल की राज प्रीतम स्टोर नाम से दुकान है। मंगलवार रात 12 बजे वह दुकान बंद कर गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो तीनों दुकानों के ताले टूटे मिले। उनकी दुकान से करीब 50 हजार और अन्य से पांच-पांच हजार के करीब नकदी चोरी हुई। पास के सीसीटीवी देखे तो 1:38 बजे रात दो संदिग्ध दुकान में ताला तोड़कर घुसे। उन्होंने तीनों दुकानों में चोरी की और करीब 2:46 बजे वहां से चले गए। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें