आगरा। जनगणना के प्रथम चरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ के जिला मंत्री बृजेश दीक्षित और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने बुधवार को जिलाधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाध्यापकों को इस कार्य से तत्काल मुक्त करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रधानाध्यापक स्कूल के प्रशासनिक व शैक्षणिक प्रमुख होते हैं। स्कूल चलो अभियान, एमडीएम और डिजिटल शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के बीच जनगणना ड्यूटी से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। संघ ने मांग की है कि गर्भवती, दिव्यांग और गंभीर बीमार शिक्षकों को प्राथमिकता पर राहत दी जाए। इस दौरान मुनेंद्र राठौर, राकेश त्यागी, हरेंद्र वर्मा, रविंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद