आगरा । द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर सीए माह के अंतर्गत सोमवार को खेल दिवस का आयोजन दयालबाग स्थित खेलगांव में किया गया। जिसमे फुटबॉल, दौड़, टग ऑफ वार, रिले जैसे खेल की प्रतियोगिताओं में पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।