फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी चावल की कालाबाजारी... खेरागढ़ में मैक्स से 46 बैग जब्त, एक युवक हिरासत में

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 02:24 PM IST

आगरा। खेरागढ़ तहसील कार्यालय से कुछ ही दूर सैंया मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे गोदाम से सरकारी राशन का चावल लोड करते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।पुलिस ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मैक्स में कुल 46 कट्टे चावल एवं गोदाम में चावल,गेहूं,बाजरा भी बरामद हुआ है। कार्रवाई अभी जारी है। बतादें कि खेरागढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी राशन की कालाबाजारी का अवैध कारोबार किया जा रहा है।पूर्व में पुलिस एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा राशन माफियाओं का राशन का चावल पकड़ा गया है।राशन माफियाओं के खिलाफ खेरागढ़, कागारौल आदि थानों पर कई अभियोग भी दर्ज कराए गए हैं।परंतु राशन के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें