फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेशनल आइसस्टॉक चैंपियनशिप का आगाज, देशभर से जुटे खिलाड़ी

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 10:12 AM IST

आगरा। बिचपुरी के लड़ामदा स्थित होली लाइट हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को नेशनल आइसस्टॉक चैंपियनशिप का रोमांच शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार इसका आयोजन होने से खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखा। प्रतियोगिताएं 23 नवंबर तक चलेंगी। चैंपियनशिप की सबसे खास बात यह है कि इसमें 12 राज्यों से 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए ऑफिशियल और तकनीकी विशेषज्ञ भी आयोजन की व्यवस्था और मैच संचालन को संभाल रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी मेलजोल बढ़ाते हुए रणनीतियों पर चर्चा करते दिखे। आयोजक डॉ. किरण कश्यप ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाने का मौका देगी बल्कि स्थानीय स्तर पर आइसस्टॉक जैसे उभरते खेल के प्रति रुचि भी बढ़ाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल के एमडी रवि नारंग, प्रधानाचार्य सुधीर कुमार और आनंद बघेल भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें