पिनाहट। कस्बे के एक मोहल्ले में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े प्रेमी ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह युवती के घर में चाकू लेकर घुस गया। घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती के 13 साल के भाई की गर्दन पर चाकू लगाकर अगवा कर ले गया। किशोर की बहनों और मां ने पीछा किया। मगर प्रेमी अपने साथी के साथ बाइक से उसे ले भागा। घटना की जानकारी पर पुलिस की तीन टीमें किशोर की तलाश में लगी हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।