आगरा। दिवाली का अवसर था। बेटे के पास त्योहार पर मिले रुपये रखे हुए थे। घटना वाले दिन वो घर से निकला था और उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन शव घर के पास रेलवे लाइन किनारे मिला था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन करने के बाद हत्याकांड का खुलासा किया। दो लोगों को जेल भेजा गया। अब आरोपियों की सजा हाईकोर्ट से रद्द होने की जानकारी मिली है। प्रिंस के पिता सर्वेश कुमार ने केस में फिर से पैरवी और बेटे की जान लेने वालों को सजा दिलाने की बात कही है। इसके लिए विधिक राय ले रहे हैं।