कारगिल चौराहे पर सनसनीखेज लूट और हत्याकांड में शामिल बदमाशों से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अंसल कोर्टयार्ड के पास घेराबंदी करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बिचपुरी का अमन नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। डीसीपी सिटी उसने बताया कि बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।