फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेल में बंदी बना रहे लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और मोमबत्ती

अरुन पाराशर Updated Tue, 14 Oct 2025 10:19 PM IST

मथुरा में जिला कारागार में दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मोमबत्ती, दीपक बनाने में बंदी लगे हुए हैं। इनके द्वारा बनाए गए सामान की बिक्री के लिए जिला कारागार के द्वार पर स्टॉल लगाई गई है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि खजानी वेलफेयर सोसाइटी ने 25 बंदियों को दिवाली पर प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद जेल में मोमबत्ती, भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और दीपक तैयार किए जा रहे हैं। इससे जेल में बंद बंदियों का ध्यान तो आपराधिक गतिविधियों से अलग होगा ही, साथ ही उनकी आमदनी भी होगी। जेल परिसर में मुलाकात घर के पास बंदियों द्वारा बनाए सामान की स्टॉल लगाई गई है। यहां से लोग दिवाली का सामान खरीद रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें