चरण सुहावा-गुरुचरण यात्रा शुक्रवार को आगरा पहुंची। यात्रा का सिकंदरा चौराहे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह आदि माैजूद रहे। इसके बाद यात्रा का गुरुद्वारा गुरु का ताल पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पालकी के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।