फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांव पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा का बेटा आईटीबीपी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो घरवाले बिलख पड़े। खबर फैलने पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के विद्योली का है। गांव के रहने वाले मानवेंद्र शर्मा उर्फ मोनू आईटीबीपी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डिब्रूगढ़, असम में थी। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने को क्षेत्र से सैकड़ों लोगों की भीड़ गांव में उमड़ पड़ी। पुष्प वर्षा करते हुए देश भक्ति और मानवेंद्र अमर रहे के नारों से अंतिम यात्रा गुंजायमान रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें