फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन सात कॉलोनियों ने नहीं चलते हैं AC; जानें वजह

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 03:14 PM IST

आगरा में गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में लोगों के कूलर काम नहीं कर रहे। लोगों को सिर्फ एसी का सहारा है। वहीं आगरा के दयालबाग में मौजूद 6 कॉलोनी प्रेम नगर, विद्युत नगर, श्वेत नगर, स्वामी नगर, कार्यवीर नगर, सरन आश्रम नगर में रहने वाले हजारों लोग बिना एसी के ही जीवन यापन करते हैं। यहां सभी घरों में सिर्फ कूलर और पंखे लगे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण एसी बन रहे हैं। पेड़ कटते जा रहे हैं। लेकिन लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसी से निकलने वाली गर्म हवा वातावरण का संतुलन बिगड़ रही है। यही कारण है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दयालबाग की कॉलोनी के सभी घरों में वातावरण को बचाने की पहल करते हुए एसी न लगाने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद से सभी लोग सिर्फ कूलर और पंखे के सहारे रहते हैं। इसके अलावा हमने अपने घरों को भी इस तरह से बनाया है कि कूलर न होने पर भी घर के अंदर हवा का आदान-प्रदान समुचित रूप से होता है। इसी वजह से हमें गर्मी का एहसास नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ शहर के तापमान की अपेक्षा हमारी कॉलोनी में तापमान डेढ़ से 2 डिग्री कम रहता है। वहीं हमारी कॉलोनी में गर्मी कम लगने का कारण सर्वाधिक वृक्षारोपण भी है। हर घर के बाहर पेड़ और पौधे लगे हुए हैं, जो वातावरण को संरक्षित करते हैं तथा तापमान में बढ़ोतरी होने से भी रोकते हैं। अन्य लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि अगर आप वातावरण को नहीं बचाएंगे तो आगे जीवन काफी मुश्किल हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें