आगरा। फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोल्ड स्टोरेज की बिजली दरों को व्यवसायिक से कृषि श्रेणी में लाने की मांग की है। साथ ही कोल्ड स्टोरेज में लगने वाले भंडारण शुल्क को कम करने के लिए विशेष नीति बनाने का प्रस्ताव दिया है। सांसद चाहर ने कहा कि प्रदेश में किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज का सहारा लेना पड़ता है। इनकी बिजली दर व्यवसायिक श्रेणी में निर्धारित है जिस कारण लगभग 250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भंडारण शुल्क देना पड़ता है। इससे किसान उचित लाभ नहीं मिल पाता। कई बार वह कोल्ड स्टोरेज का किराया चुकाने में भी असमर्थ होता है। यह प्रावधान किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा।