आगरा । स्वास्थ्य विभाग का खसरा रूबेला का अभियान सोमवार से शुरू हो गया। इसमें पहले चरण में करीब 80 हजार बच्चों को टीका लगाया गया है, बाकी को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है । इसमें 2400 सरकारी और निजी स्कूल शामिल किए गए हैं करीब 140000 बच्चों को टीकाकरण किया जाना है। खसरा का टीका लगने से इससे बीमारी से बचाव होता है। टीका न लगने से बच्चों में तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते और दाने पड़ती है । इलाज में लापरवाही होने पर बच्चों की जान भी जा सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चों को सामान्य बुखार आ सकता है ।ऐसी स्थिति में पेरासिटामोल टेबलेट खिल सकती है एक दिन के बाद यह बच्चा पूरी तरह से समान हो जाता है।