आगरा के किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे घर के सामने खेलते समय डेढ़ वर्षीय अयान पुत्र शकील आगरा-जयपुर हाईवे के किनारे बने करीब छह फीट गहरे नाले में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। करीब 4 घंटे बाद नाले में उसका शव दिखा।