{"_id":"695e984be038dd005f0d2541","slug":"video-upkl-season-2-purvanchal-panthers-and-sangam-challengers-secure-wins-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"UPKL: करो-या-मरो सप्ताह में उलटफेर, पूर्वांचल पैंथर्स और संगम चैलेंजर्स की जीत, ऐसे बदली प्लेऑफ की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPKL: करो-या-मरो सप्ताह में उलटफेर, पूर्वांचल पैंथर्स और संगम चैलेंजर्स की जीत, ऐसे बदली प्लेऑफ की तस्वीर
नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के 13वें दिन मुकाबले पूरी तरह करो-या-मरो के रंग में नजर आए। निर्णायक दौर में पहुंचे टूर्नामेंट में हर मैच का असर अंक तालिका पर साफ दिखा। दिन के मुकाबलों में जहां पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को चौंकाते हुए अपने अभियान को जिंदा रखा, वहीं संगम चैलेंजर्स ने जेडी नोएडा निन्जास को हराकर प्लेऑफ की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया।
दिन का सबसे अहम मुकाबला पूर्वांचल पैंथर्स और कानपुर वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें पूर्वांचल ने 45–30 से प्रभावशाली जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत संतुलित रही और पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश करती दिखीं।
हाफटाइम तक स्कोर कड़ा रहा, लेकिन दूसरे हाफ में पूर्वांचल पैंथर्स ने खेल की दिशा ही बदल दी। दूसरे हाफ में पूर्वांचल की डिफेंस पूरी तरह हावी नजर आई। समय पर किए गए सुपर टैकल और लगातार दबाव के चलते कानपुर वॉरियर्स दो बार ऑल-आउट हुई। इसका पूरा फायदा उठाते हुए पूर्वांचल ने बड़ी बढ़त बना ली। रेडिंग में ऋतिक राठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रेड पॉइंट्स जुटाए, जबकि डिफेंस में शिवम तेवतिया ने नौ टैकल पॉइंट्स के साथ कानपुर की वापसी की हर कोशिश नाकाम कर दी।
दिन के दूसरे अहम मुकाबले में संगम चैलेंजर्स ने जेडी नोएडा निन्जास को 34–28 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत जेडी नोएडा ने मजबूत डिफेंस के दम पर की और पहले हाफ में बढ़त भी बनाई, लेकिन ब्रेक के बाद संगम चैलेंजर्स ने आक्रामक तेवर दिखाए। दूसरे हाफ में संगम ने तेज रेड्स और सटीक टैकल के जरिए न केवल स्कोर बराबर किया, बल्कि अंत तक बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
यूपीकेएल सीजन–2 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मैच, हर रेड और हर टैकल कहानी बदल रहा है। 13वें दिन के इन नतीजों के बाद प्लेऑफ की रेस और भी खुल गई है। हर टीम के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा बन चुका है। आने वाले दिनों में एक-एक अंक लीग की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। जहां पूर्वांचल पैंथर्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को नई जान मिली है, वहीं जेडी नोएडा निन्ज़ास और कानपुर वॉरियर्स पर अगले मुकाबलों में जीत का दबाव और बढ़ गया है। करो-या-मरो सप्ताह में हर मैच के साथ टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।