उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को मानसिक रूप से कमजोर महिला विज्ञापन लगाने वाले करीब 20 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।