आगरा। लोगों को आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो अब अगस्त में चल पाएगी। अगले महीने मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता आगरा आएंगे। वे सुरक्षा मानकों का आकलन कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद मेट्रो का संचालन होगा।