आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी रोग के 17 मरीजों की जांच की गई। तीन के घुटने खराब मिले। मंच मरीजों के लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराएगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों को वजन कम करने, रोजाना पैदल चलने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। दो दिव्यांगों को कैलीपर और जयपुर फुट भी लगाए। मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि पिछले सप्ताह एक मरीज के दोनों घुटने बदले गए और तीन दिन में मरीज चलने-फिरने लगा। दूसरे मरीज को घुटना प्रत्यारोपण के 24 घंटे बाद ही चलाकर घर भेजा। डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद बन गया है। शिविर में सुशील जैन, आशीष जैन, रामनरेश यादव, अंशु जैन, पूर्वा जैन, प्रियंका जैन और कविता जैन का योगदान रहा।